फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों की समस्या पर कल इनेलो करेगी प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने प्रदेश भर में तीन नवंबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का एलान किया है व जिला मुख्यालयों पर डीसी को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। करनाल में इनेलो किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजूरा को प्रदर्शन के लिए प्रभारी बनाया गया है। फूल सिंह ने कहा कि सोमवार को करनाल में प्रदर्शन होगा। सुबह 11 बजे सेक्टर 12 पेट्रोल पंप के नजदीक कार्यकर्ता एकजुट होंगे। यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचेंगे औैर डीसी को किसानोंं की मांगों व समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें