फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्मी में युवतियों को भा रहीं सूती फ्लोरल प्रिंट कुर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्ण बाजार के व्यापारी बोले- इस साल अभी तक कॉटन के कपड़ों की बिक्री में 40 प्रतिशत तक की हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गर्मी का मौसम आते ही फैशन ट्रेंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां पहले लड़कियां डेनिम, सिंथेटिक टॉप और बॉडी-फिटिंग कपड़ों को प्राथमिकता देती थीं, वहीं अब वह आरामदायक और ब्रीथेबल कपड़ों को पसंद कर रही हैं। कर्ण बाजार के दुकानदारों का कहना है कि इस साल अभी तक कॉटन के कपड़ों की बिक्री में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। कॉलेज छात्राओं की पहली पसंद अब फ्लोरल प्रिंट कुर्तियां, सूती ड्रेसेज और लूज फिटिंग पलाजो बन गए हैं।



कपड़ा व्यापारी परमजीत का कहना है कि इस बार गर्मियों में कॉटन के कपड़ों की मांग दोगुनी हो गई है। किसी भी क्षेत्र में जाने वाली युवतियां अब ट्रेंडी और आरामदायक कपड़ों की तलाश में पेस्टल रंग, फ्लोरल प्रिंट और हल्के कॉटन ड्रेसेज को सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि लोग पहले फैशन के नाम पर सिंथेटिक और भारी कपड़े खरीदते थे, लेकिन अब वे स्मार्ट चॉइस कर रहे हैं। बाजार में राजस्थान और जयपुर की खास सूती कुर्तियां पसंद आ रही हैं जो न केवल देखने में रॉयल लगती हैं बल्कि एथनिक लुक भी देती हैं। खासतौर पर कॉलेजों में जाने वाली युवतियां इन्हें प्राथमिकता दे रही हैं।

कपड़ा व्यापारी रवि का कहना है कि फैशन इंडस्ट्री में भी इस बदलाव को अपनाया गया है। कई नामी ब्रांड और डिजाइनर अब समर कलेक्शन में सूती कपड़ों को प्रमुखता दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तक सभी गर्मियों में हल्के और प्राकृतिक कपड़ों को प्रमोट कर रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में भी अब अधिकतर ग्राहकों की मांग कॉटन आउटफिट्स की ओर बढ़ रही है। सूती कपड़ों की कुर्तियां 250 से शुरू हो जाती है, लेकिन प्योर सूती कपड़ों की कुर्तियों की कीमत 400 से शुरू होती है।





सुती कपड़े अधिक आरामदायक
साक्षी ने बताया कि आजकल इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कॉटन समर फैशन काफी ट्रेंड कर रहा है। उसमें गर्मियों में हल्के रंग और प्राकृतिक फैब्रिक्स के ट्रेंडी कपड़ों की बहुत किस्में और स्टाइल देखने को मिलते हैं। बाजार से मीटर में कॉटन का कपड़ा खरीदकर अलग-अलग स्टाइल में कुर्तियां सिलवाने का ट्रेंड चला है। इस तरह हम किसी भी स्टाइल के कपड़े पहन सकते हैं, जो न सिर्फ स्टाइलिश, बल्कि पहनने में भी आरामदायक होते हैं।




आराम और स्टाइल दोनों का मेल
कोमल बताती है कि इस बार कॉटन ड्रेसेज और कुर्तियां लेना शुरू कर दिया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हल्के होते हैं और हवा पास होने देते हैं, जिससे पूरे दिन ताजगी बनी रहती है। इसके अलावा, सूती में भी हल्के कपड़ों का ट्रेंड चल रहा है जो महाविद्यालय में पहनें तो सही लगता है। आराम और स्टाइल के मेल के लिए सूती बिल्कुल सही साबित होता है।
विज्ञापन





गर्मी में स्किन फ्रेंडली सूती
रोशनी ने कहा कि गर्मियों में बड़ी परेशानी पसीने की होती है, खासकर जब बार-बार बाहर निकलना पड़े। पहले जब मैं सिंथेटिक टॉप या लेगिंग्स पहनती थी, तो शरीर बहुत गर्म हो जाता था और पसीना हो जाता था। लेकिन जब इस बार हल्के और ढीले-ढाले सूती टीशर्ट और ट्राउजर आजमाए, तब से उन्हीं कपड़ों को चुनती हूं, जो गर्मी में स्किन-फ्रेंडली हों और स्टाइलिश भी लगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें