संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा रोडवेज में चंडीगढ़ से करनाल आ रही एक महिला का किसी ने बैग काटकर पर्स चुरा लिया। जिसमें लाखों रुपयों के गहने व नकदी थी। माल रोड निवासी सविता श्योराण ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी को वह अपने मायके रोहतक से करनाल के लिए हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ की बस में करीब डेढ़ बजे बैठी थी और करीब साढ़े तीन बजे करनाल पहुंची।
उसके पास एक बड़ा बैग था। जो कटा हुआ मिला और उसमें से छोटा पर्स गायब था। जिसमें आधार कार्ड, लड़की का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पीएनबी बैक की पास बुक व उसकी सोने की छह अंगूठी, एक कान की बाली का सैट, एक चेन, लॉकेट व छह हजार रुपये नकदी थे। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।