फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हांसी चौक गली नंबर-3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पति का कहना है कि विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है। वहीं महिला के परिजनों का कहना है कि कमरे में पंखा ही नहीं है। महिला के पति ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
महिला के भाई साहिल ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन अंजलि ने उनकी मर्जी के बिना मुकेश कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। मुकेश पानीपत में गोशाला में काम करता था। वह नशा भी करता है। 20 दिन पहले ही वह उसकी बहन व दो बेटियों को साथ लेकर करनाल के हांसी चौक पर किराए के मकान में रहने के लिए आया था। वह उसकी बहन के साथ झगड़ा करता था। उसने काम पर जाना भी छोड़ दिया था। सोमवार रात को मुकेश ने फोन कर उन्हें सूचना दी थी कि अंजलि ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है। वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां अंजलि मृत अवस्था में थी। इसके बाद जब वह किराए के मकान में आए तो देखा कि कमरे में पंखा ही नहीं है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकेश ने ही अंजलि का गला दबाकर हत्या की है। सिटी थाना प्रभारी सुल्तान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने से ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें