फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑटो की चपेट में आने से महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। सर्विस रोड पर पुरानी तहसील के समीप ऑटो की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव हसनपुर निवासी विमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 नवंबर को घरौंडा आई थी।
विज्ञापन

कार्य निपटाने के बाद वह वापस अपने गांव जाने के लिए पुरानी तहसील के पास खड़ी थी। इसी दौरान रेलवे रोड की तरफ से ऑटो रुकवाया। महिला जैसे ही ऑटो में बैठने लगी चालक ने ऑटो दौड़ा दिया। इस हादसे में महिला काफी दूर तक घसीटते हुए गई। ऑटो का पिछला पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया। महिला को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें