फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कू्टर सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Fri, 03 Apr 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
इंद्री मौके पर पड़ी स्कूटी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। गढ़पुर-बयाना मार्ग पर वीरवार को हुए हादसे में स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया।

मृतका की पहचान रजनी के रूप में हुई है। उनके भाई दीपक सैनी ने बताया कि वे इंद्री से घरेलू सामान लेकर गांव चोरा खालसा लौट रहे थे। उनकी बहन रजनी अपने बेटे अवि के साथ स्कूटर पर आगे चल रही थी। गढ़पुर गांव के पास पीछे से आ रही ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लापरवाही से स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में रजनी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बेटा अवि भी चोटिल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को तुरंत इंद्री के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी मोहित कुमार के अनुसार महिला की हालत गंभीर होने पर उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल बच्चे को भी करनाल रेफर किया गया है जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें