फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जींद जिले की महिला ने बल्ला गांव के कमल पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रोहतक, करनाल के बल्ला और मोहाली में महिला से दुष्कर्म किया गया। जबरन गर्भपात कराया गया।
मूनक थाना प्रभारी ब्रिजपाल ने बताया कि मामला रोहतक का है। महिला की शिकायत के आधार पर मूनक थाना में जीरो प्राथमिकी दर्ज करके रोहतक के महिला थाना भेज दी है। पीड़िता महिला ने मूनक थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि पति जुआरी और आवारा किस्म का व्यक्ति है। जींद की एक लड़की ने उनकी पहचान बल्ला गांव के कमल से करवाई। आरोपी ने अपनी माता से बात करवाई। मां ने भी उनकी शादी कमल के साथ करवाने का भरोसा दिया। पीड़िता अपने पति से परेशान होकर 11 नवंबर, 2024 को अपने दो बच्चों को छोड़कर आरोपी कमल के साथ रहने लगी। आरोप है कि रोहतक ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। दोनों 22 अप्रैल को गांव बल्ला आ गए। पीड़िता ने शादी की बात की तो उसे कहा गया कि जब तक उनका तलाक नहीं होगा, तब तक शादी नहीं हो सकती। पीड़िता का आरोप है कि पिछले दो माह से आरोपी न तो खर्चा दे रहा है और न ही बात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोहतक थाना में भी दी थी शिकायत
पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी 30 अप्रैल को उन्हें रोहतक ले गया तो वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वहां पुलिस थाने में महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोपी ने लिखित में शादी करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद शिकायत पर कार्रवाई नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें