फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम मित्र के साथ महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी क्षेत्र के एक गांव की एक 32 वर्षीय महिला अपनी इंस्टाग्राम महिला मित्र के साथ घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति ने पुलिस को दी शिकायत देकर इंस्टाग्राम महिला मित्र पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति ने नीलोखड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूल बस पर कंडक्टर का कार्य करता है। तीन सितंबर को सुबह आठ बजे से उसकी पत्नी घर से 10 हजार रुपये और अपने सारे कागजात लेकर एक अन्य महिला प्रिया के साथ लापता हो गई है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी और उसकी पत्नी की महिला मित्र का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। दोनों इंस्टाग्राम पर ही दोस्त बनी थीं। जो लगभग पिछले 15 दिनों से उनके घर पर ही हमारे साथ रह रही थी और अपने आप को गोरखपुर का निवासी बताती थी। तीन सितंबर को जब वह सुबह उठा तो उसकी पत्नी और वह महिला घर पर नहीं मिली। उसने आस-पड़ोस में चेक किया। लेकिन वे नहीं मिली। उसे उस महिला पर शक है कि वो महिला उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें