फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत, दूसरी घायल

Sat, 26 Apr 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल-यमुनानगर स्टेट हाईवे वाया गढ़ीबीरबल पर गांव कलसौरा के समीप संतुलन बिगड़ने से बाइक से उछलकर गिरी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ा था। बाइक के चालक को चोटें लगी हैं। घायल को ट्रामा सेंटर में उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव उमरपुर निवासी विकास अपनी मां लीलावती और भाभी राकेश को बाइक पर बिठाकर किसी काम से करनाल की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह गांव कलसौरा के समीप पहुंचा तो सामने आए ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों महिलाएं उछलकर सड़क पर जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया।

जहां पर डाक्टरों ने लीलावती को मृत घोषित कर दिया,  जबकि राकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। विकास को भी उपचार दिलाया गया है। ब्याना चौकी प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। इनके परिजनों को सूचना भेज दी है। घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें