फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोली, बहू से परेशान होकर उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण लेक पर एक बुजुर्ग महिला ने बहू से परेशान होकर नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोर ने महिला को देख लिया और उसे नहर में कूदकर बचा लिया। नहर में कूदने से महिला को गुम चोट लगी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की और महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पदम सिंह ने बताया कि महिला तरावड़ी की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह बहू से परेशान है। इस कारण वह नहर में कूदकर जान देने के लिए आई थी। गोताखोर करण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यमुनानगर से एक महिला का शव बहकर आ रहा है। इसलिए वह नहर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक महिला को नहर में कूदते हुए देखा तो गोताखोर रवि ने तुरंत नहर में कूदकर उसकी जान बचा ली। महिला का कहना है कि उसकी बहू ने झगड़ा करते हुए उसे कहा था कि कहीं जाकर मर जा। इसलिए वह परेशान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें