फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने महिला पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़

Fri, 25 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मधुबन में किसी मामले की पूछताछ के लिए आई एक महिला ने एक महिला पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया तथा हाथापाई में उसकी वर्दी भी फाड़ दी। यही नहीं महिला पर थाने के एक एएसआई से भी बदसलूकी करने का आरोप है। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर उस महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मी रेनू ने थाना मधुबन में दी शिकायत में बताया कि गांव खरकाली निवासी उर्मिला नाम की एक महिला गुरुवार को थाने में आई तथा बीती रात गांव में हुई किसी झगड़े की जानकारी के लिए एएसआई बलविंद्र सिंह के साथ बहस करने लगी। जब उसने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह आगबबूला हो गई तथा उसने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिसकर्मी रेनू ने बताया कि जब तक वह उसे रोकने का प्रयास करती उस महिला ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद भी वह उसे जान से मारने व बदली करवाने की धमकी देती रही।

बाद में थाने में तैनात अन्य स्टाफ सदस्यों ने आकर बीच बचाव किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उर्मिला नामक महिला गांव खरकाली में हुए झगड़े के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस स्टेशन आई थी। महिला ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और एक एएसआई के साथ भी बदसलूकी की। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें