फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला, प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
मृतक महिला की बहन के बयान लेता पुलिस कर्मी स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। घरौंडा में गोंडा जिला निवासी 33 वर्षीय अमरावती कमरे में फंदे पर लटकी मिली। वह अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी। जांच अधिकारी रवि के अनुसार, महिला वीरवार सुबह करीब 6 बजे कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह फंदे पर झूल रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमरावती करीब तीन महीनों से मानसिक तनाव में थी। जांच अधिकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया है कि किसी व्यक्ति द्वारा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रताड़ना किस बात को लेकर थी और इसमें कौन लोग शामिल हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला का मोबाइल फोन और अन्य जानकारियां भी खंगाली जा रही हैं ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

रात को छत पर सो रही थी महिला

अमरावती रात को अपने पति के साथ छत पर सोई थी। सुबह उठने के बाद वह कमरे में चली गई। कुछ समय बाद यह घटना सामने आई। महिला अपने पीछे चार साल और डेढ़ साल की दो बेटियों को छोड़ गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें