फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, आठ माह तक किया ब्लैकमेल

Mon, 16 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ आरोपी विशाल ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने महिला की अश्लील वीडियो बना ली और करीब आठ माह तक ब्लैकमेल करता रहा। कुंजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी विशाल उनके पति के साथ मिस्त्री का काम करता था। इसी कारण अक्सर काम के बहाने उनके घर आता-जाता था। एक दिन आरोपी उनके पति को बुलाने का बहाना बनाकर घर आ गया। आरोपी ने उसे पीने की वस्तु में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें