फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से महिला की मौत, बच्चे समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। कुराड़ गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मोटरसाइकिल चालक, एक महिला व एक बच्चा हादसे में घायल हो गया।आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। घायलों का निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अब तक इनकी पहचान नहीं हुई है। इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कुराड़ गांव के पास पंक्चर दुकान के संचालक रिजवान ने बताया कि दोपहर तीन बजे सनौली की ओर से एक मोटरसाइकिल पर एक युवक , दो महिलाएं व एक बच्चा सवार था। मोटरसाइकिल सवार सनौली की ओर से आ रहा था। पीछे से कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक वहां से फरार हो गया। एक महिला की गंभीर चोटों के कारण मौके पर मौत हो गई। बाकी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने निजी वाहनों से घायलों को निजी अस्पताल में भिजवाया वहां उनका इलाज चल रहा है। अब सनौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें