फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर में विकास को मिलेगी रफ्तार करोड़ों होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने कैलाश गांव स्थित हॉकी स्टेडियम के साथ लगती खाली भूमि पर कबड्डी हाल सहित कई विकास कार्यों के कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी किए दिए हैं। इन पर विकास कार्यों पर करीब 15.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें से कुछ कार्य तो शुरू भी करा दिए हैं, शेष कार्य शीघ्र शुरू करा दिए जाएंगे।
निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर छह व सात की डिवाइडिंग रोड की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। इस पर बिटुमिन की मजबूत परत बिछाई जाएगी। इस सड़क पर करीब 82 लाख 67 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर चार व पांच की डिवाइडिंग रोड की भी विशेष मरम्मत का कार्य 84 लाख 38 हजार रुपये से कराई जाएगी। साथ ही काछवा रोड रेलवे फ्लाईओवर के नीचे नए पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। जिस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्क के अंदर ट्रैक, ओपन एयर जिम तथा झूले आदि लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि गांव कैलाश स्थित हॉकी स्टेडियम के साथ लगती खाली भूमि पर कबड्डी हाल का निर्माण करीब 2.80 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। इसका निर्माण आगामी छह माह में यह पूर्ण होगा। गांव मदनपुर से दहा को जाने वाली सडक़ का भी वर्क आर्डर जारी किया गया है। सीमेंट कंक्रीट के मजबूत ब्लॉक से सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क पर अनुमानित 3.84 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इसके साथ साथ नई अनाज मंडी से मदनपुर गांव तक सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण एक करोड़ 96 लाख 49 हजार रुपये से किया जाएगा। इस का भी वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। वार्ड संख्या एक से सात तथा 11 से 20 में टूटी हुई सीवर लाइनों की मरम्मत की जाएगी। अनुमानित 92 लाख 91 हजार रुपये खर्च होंगे। निगमायुक्त ने बताया कि रेलवे रोड फ्लाईओवर निर्माण के लिए रेलवे रोड और बस स्टैंड रोड की पानी व सीवर लाइन को शिफ्ट कराई जाएंगी।
जल्द ही यह कार्य शुरू होगा। इन कार्यों पर करीब एक करोड़ 74 लाख 71 हजार रुपये की लागत आएगी। काछवा रोड स्थित सीएसएसआरआई से जरीफा विरान को जाने वाले सडक़ का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। सीमेंट कंक्रीट के मजबूत ब्लॉक से सडक़ का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य पर करीब 74 लाख 95 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। निगमायुक्त ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में स्थापित नलकूप चैंबरों की मरम्मत होगी। कुछ नए चैंबरों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य का वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। इस पर अनुमानित एक करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें