करनाल। सौकड़ा गांव की रहने वाली 31 वर्षीय रूमा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। तरावड़ी थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। रूमा एक राइस मिल में काम करती थीं। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को उन्होंन विषाक्त पदार्थ खा लिया था। तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रूमा के पति की वर्ष 2021 में मौत हो गई थी। उनके तीन बच्चे हैं। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद