तरावड़ी। नड़ाना रोड पर बिजली निगम कार्यालय के पास अपने देवर और दो बच्चों के साथ जा रही गांव बैरसाल निवासी रजनी (35) की ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला ट्राॅली के टायर के नीचे आ गई थी। उसके साथ आए छोटे बच्चे को भी चोट लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि रजनी अपने दो बच्चों ओर देवर के साथ गांव नड़ाना में किसी काम से आई थी। वहां से लौटते समय जब वह नड़ाना रोड होकर तरावड़ी की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने फिलहाल ट्रैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में लिया गया है। संवाद