फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेल के महिला वार्ड में खुला पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला जेल में बंद महिला बंदी अब पुस्तकें पढ़कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकेंगी। शनिवार को जिला जेल पहुंचे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं करनाल सत्र प्रभाग के प्रशासक हरसिमरन सिंह सेठी ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने महिला वार्ड में महिला बंदियों से बातचीत कर जाना कि कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए डीएलएसए से महिला वकील का दौरा कितने दिनों बाद होता है। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि कानूनी सहायता तुरंत उपलब्ध कराएं।

दौरे के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी बंदियों से बातचीत में आचरण सुधारने की नसीहत देते हुए कहा कि जेल अवधि के दौरान रुचि के अनुसार कोई न कोई काम सीख कर हुनर जरूर सीखें और आचरण को बेहतर बनाएं। यहां सीखा हुनर उन्हें जेल से बाहर जाने के बाद भी काम आएगा और आगे की जिंदगी संवारेगा। जिला कारागार पहुंचने पर जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान बंदियों ने स्वागत गीत गाया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रसोई घर और रेडियो स्टेशन की स्थिति देखी

न्यायाधीश हरसिमरन सिंह सेठी के साथ दौरे पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. इरम हसन और खुशबू गोयल भी पहुंची। सभी ने पौधरोपण भी किया। न्यायाधीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम के साथ-साथ महिला बंदियों के बने रसोईघर का दौरा किया। जेल परिसर में बने ब्यूटी पार्लर, फैशन स्टूडियो, क्रेच का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में बने रेडियो स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उद्योगशाला में बंदियों के तैयार किए गए सामान को देखा। पाठशाला में लाइब्रेरी और कॉस्मेटोलॉजी लैब का दौरा किया।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें