गांव बरसत में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घर में मिले शव को देखने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि महिला चार माह की गर्भवती थी।
जहानाबाद बिहार का रहने वाला परिवार बरसत में किराए के मकान में रह रहा है। शनिवार शाम को महिला का शव मकान के अंदर पति ने देखा। आसपास के लोगों को जैसे ही घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिली तो भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यकारी थाना प्रभारी हरिकिशन शर्मा ने बताया कि गांव बरसत में महिला संदिग्ध परिस्थितिओ मौत हुई है। महिला के परिजनों ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।