फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच में खड़ी पिकअप से टकराई दंपति की कार, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के बीच में बिना इंडिकेटर दिये खड़ी पिकअप गाड़ी में एक दंपति की कार टकरा गई। वे रात को एक ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे। हादसे में महिला की मौत हो गई और पति घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घरौंडा पुराना गुरुद्वारा निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी बुआ का लड़का रूपम व रूपम की पत्नी प्रतिष्ठी सेक्टर-7 में रहते हैं। वह रात को झिलमिल ढाबा करनाल में कार में सवार होकर खाना खाने के लिये गये थे। 14-15 जनवरी की रात को करीब एक बजे जब वह मयूर ढाबे के पास पहुंचे तो सड़क के बीच में एक पिकअप गाड़ी बिना इंडिकेटर के खड़ी थी। इस कारण रूपम की कार उस पिकअप गाड़ी से टकरा गई। इस दौरान रूपम को कम चोट आई और पिकअप चालक वहां से फरार हो गया। रूपम की पत्नी प्रतिष्ठी उर्फ पूजा बेहोश हो गई। राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिये सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डॉक्टरों ने प्रतिष्ठी उर्फ पूजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें