फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा। रिश्तेदारी से घर लौट रही महिला सरकारी स्कूल के सामने रेत से भरे ट्राले की चपेट में आ गई। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह परिजन के साथ खराजपुर गांव स्थित रिश्तेदार के यहां आई थी। पानीपत जिले के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी प्रेमचंद की कुंजपुरा क्षेत्र के खराजपुर में रिश्तेदारी है। उसकी रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिस पर शोक व्यक्त करने के लिए प्रेमचंद की पत्नी गुरुदेई अपने एक निकटजन के साथ मोटरसाइकिल पर आई थी। वापस लौटते समय जब वह कुंजपुरा में सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे तो रेत से भरे ट्राले ने उन्हें चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल चालक का बचाव हो गया। कुंजपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को काबू कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें