करनाल। माजरा रोडान गांव में चोर एक घर से दो लाख रुपये की नकदी व गहने ले गए। पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में माजरा रोडान गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कई दिनों से घर से बाहर गया था। जब वह घर आया तो सारा सामान बिखरा था। दो लाख रुपये की नकदी, सोने व चांदी के गहने गायब थे। उन्हें पड़ोसी पर शक है क्योंकि उनका घर पर आना जाना लगा रहता है। संवाद