करनाल। मेरठ रोड पर एक महिला को टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि सुबह 52 वर्षीय पासो देवी अपने पति के साथ खेत में घास लेने के लिए गई थी।
जैसे ही वह शेखपुरा पुलिया गांव से थोड़ा आगे पहुंची पीछे से एक टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान उसका पति आगे था। टक्कर लगते ही महिला घायल हो गई और टेंपो चालक फरार हो गया। ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।