फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। अंबाला-दिल्ली डाउन रेलवे ट्रैक पर हसनपुर फाटक के पास 50 वर्षीय एक महिला शताब्दी के आगे ट्रैक पर लेट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। शताब्दी ट्रेन के चालक ने फोन कर करनाल जीआरपी को सूचना दी। जांच अधिकारी एसआई अमर सिंह ने बताया कि जीआरपी थाना में शताब्दी ट्रेन के चालक ने फोन कर सूचना दी कि हसनपुर फाटक पर डाउन लाइन पर शताब्दी के आगे अचानक एक महिला आई और ट्रैक पर लेट गई। जिसके ऊपर से शताब्दी ट्रेन गुजर गई। जिससे महिला की मौत हो गई। चालक ने बताया कि फाटक के पास महिला झाड़ियों में छिपी थी। शताब्दी ट्रेन को आता देखा वह ट्रैक पर लेट गई। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लिया व शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवाया गया। महिला ने सूट-सलवार बना है और चप्पल पर लव लिखा है। वहीं महिला के एक हाथ पर राज कुमार, अंगुरी देवी लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें