फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू से 31 वर्षीय महिला की मौत, सोमवार को मिले छह नए केस, 136 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डेंगू से एक 31 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि सोमवार को जिले में छह नए मरीज मिले हैं। ऐसे में डेंगू मरीजों की संख्या 136 तक पहुंच चुकी है। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहरी एरिया में डेंगू के अधिक केस मिल रहे हैं। इनमें अधिकतर सेक्टर के क्षेत्र स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित किए हैं। इनमें सेक्टर-8, 9, 32 सहित बसंत विहार की कुछ एरिया शामिल है। अब इन सेक्टरों में स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगा।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण क्षेत्र में 105 और शहर में सात टीमें कार्य कर रही हैं। टीमों को सर्वे के दौरान 7373 घरों में लारवा मिले हैं। इनमें से 3498 घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। वहीं टीमों ने चार लाख 73 हजार 267 घरों में री-विजिट की है। इनमें से आज 14 घर पॉजिटिव मिले और 13 घरों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां मिले कितने केस
शहरी में 71, निसिंग में 11, अंसध में चार, घरौंडा में नौ, इंद्री में 14, निगदू में दो, बल्ला में तीन, कुंजपुरा में 18, तरावड़ी में तीन व नीलोखेड़ी में एक।
जिले में सोमवार को छह डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 136 पहुंच चुकी है। वहीं एक महिला की मौत हो चुकी है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें