फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विकास नगर में तीन बच्चों की मां ने घर में पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतक मीरा के पति विनोद कुमार ने बताया कि विकास कॉलोनी में वह पिछले 18 सालों से किराए के मकान में रह रहे हैं। वह आठ दिसंबर को रोजाना की तरह सुबह अपने काम पर चला गया था और तीनों बच्चे स्कूल गए थे। बच्चे स्कूल से आने के बाद ट्यूशन चले गए थे। इसी दौरान उसकी पत्नी ने घर के ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जब वह रात करीब आठ बजे घर पहुंचा तो बच्चों से उनकी मां के बारे में पूछा। उन्होंने ऊपर के कमरे में काम करने की बात कही। जब वह वहां गया तो पंखे से लटकी मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं था। उसने उसे कभी ऐसी बात नहीं बताई जिससे लगे कि वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें