फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रंदौली गांव में एक घर में घुसकर छह पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में महिला को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


रंदौली गांव निवासी सीता देवी ने ब्याना पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि एक फरवरी को वह रात करीब आठ बजे अपने घर पर थी। उसी दौरान शराब पीकर बबली उनके घर आई और उसके झगड़ा करने लगी। उसने उसे घर से बाहर कर दिया। उसके घर से बाहर निकलने के करीब एक घंटे बाद बबली, पासी, रिंकू, बिलू, संजु, लल्ली जबरदस्ती उसके घर के अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस कारण उसकी आंख, सिर सहित शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें