संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। यूपी से घीड़ गांव में एक दुकान से खेतों में छिड़काव करने के लिए दवा लेने आए युवक की कार सवार तीन युवकों ने पिटाई कर दी। तीनों ने दो दुकानदारों को भी पीट दिया।
कदीम, गंगोह, सहारनपुर निवासी विनोद ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन फरवरी को वह अनाज मंडी के पास घीड़ गांव में शिव ट्रेडिंग कंपनी में खेतों की दवाई लेने आया था। शाम पांच बजे एक कार में तीन युवक आए और दुकान में घुसकर पहले दुकानदार अमित के साथ मारपीट की, फिर दुकानदार के पार्टनर सागर चौधरी के साथ मारपीट की। उसने जैसे ही उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव किया आरोपियों ने उसके सिर पर बोतल व सरिया मारा। जिससे वह घायल हो गया। मारपीट करने के बाद तीनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए है।