फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फोटो वायरल करने के नाम पर रुपये एंठने वाली महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर रुपयों की मांग करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानवी चौधरी निवासी रोहटा रसूलपुर, जिला मेरठ को रोहटा से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महिला शिकायतकर्ता ने 30 नवंबर को शिकायत दी थी कि उसके नाम से किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई है और उसकी फोटो को एडिट करके अश्लील बनाकर उसके रिश्तेदारों के पास भेज रही है। फिर उसके पास अलग-अलग नंबरों से फोन कर एक लाख रुपए की मांग की जा रही है अन्यथा उस फोटो को हर जगह वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं धमकी दी कि पुलिस को शिकायत दी तो उसे और उसके परिवार को खत्म करवा देगा। शिकायतकर्ता ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया था। महिला आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें