करनाल। घरौंडा के वार्ड नंबर आठ में घर लौट रहे एक युुवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया और नकदी छीन ले गए। घराैंडा के वार्ड नंबर-आठ निवासी गुरमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर को पार्थ पब्लिक स्कूल से वह अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान वार्ड नंबर-17 निवासी सौरभ और उसके पांच साथियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और साढ़े छह हजार रुपये छीन ले गए। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए केस दर्ज कराया है। संवाद