माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर जनरेट करते ही महिला के खाते से करीब एक लाख रुपये कटने का मामला सामने आया है। इसी दौरान ठगों ने फोन करके ओटीपी नंबर मांगा और तुरंत खाते से पैसे कटने शुरू हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रास रेजिडेंसी निवासी पूजा जेटली ने बताया कि वे किसी कार्य से सेक्टर-12 में आई थी। इस दौरान अपनी कार में बैठकर उसने क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर जनरेट किया। तभी एक नंबर से कॉल आई और ओटीपी मांगा। ओटीपी बताने के बाद खाते से एक ट्रांजेक्शन में 7 हजार और दूसरी में 96640 रुपये कट गए। ब्यूरो