फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी संचालक को लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मेरठ रोड पर वीरवार की शाम को आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। रेहड़ी संचालक सूरज वासी मेरठ रोड रामपुरा कटाबाग की शिकायत पर वीरवार की रात थाना सेक्टर-32/33 में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी जोनी और कृष्ण वासी रामपुरा कटाबाग को नहर की पटरी नजदीक शुगर मील से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक भी बरामद हुई। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें