फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शाम को खाना खाकर सड़क पर टहल रहे स्टौंडी निवासी बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज के शवगृह में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्टौंडी निवासी जतिन ने बताया कि उसके ताऊ 63 वर्षीय रामफूल वीरवार शाम को करीब 7:30 बजे खाना खाकर गांव की मुख्य सड़क पर टहल रहे थे, जैसे ही वह गोगा माड़ी के पास पहुंचे बड़ौता की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए। जिन्हें परिजन निजी वाहन से करनाल के नागरिक अस्पताल में ले ला रहे थे, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें