फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सही रणनीति और समय प्रबंधन से ला सकते हैं बेहतरीन अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- टॉपर्स ने कहा, रटने के बजाय निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास जरूरी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं जिसको लेकर कई विद्यार्थी चिंतित भी हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए शहर की टॉपर छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और अच्छे अंक लाने के लिए कई टिप्स दिए। उनका कहना है कि सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि स्मार्ट स्टडी, सही समय प्रबंधन और प्रभावी उत्तर लेखन से भी मिलती है। रटने के बजाय गहरी समझ विकसित करनी चाहिए, निरंतर अभ्यास करना चाहिए और अपनी तैयारी को समय-समय पर परखना चाहिए।
टॉपर्स का कहना है कि परीक्षा के दौरान तनाव से बचना और आत्मविश्वास बनाए रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि विषयों की तैयारी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी में सही रणनीति, निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि छात्र इन्हें अपनाते हैं, तो वे निश्चित रूप से परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन





मॉक टेस्ट देकर परखें

हरियाणा बोर्ड से 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ 2023 में राज्य टॉप करने वाली जसमीत कौर का मानना है कि परीक्षा की तैयारी के दौरान हर विषय को समान महत्व देना जरूरी है। वह कहती हैं कि छात्रों को पहले कठिन टॉपिक को कवर करना चाहिए और एक प्रभावी टाइम टेबल बनाना चाहिए। उनके अनुसार, लास्ट-मिनट रिवीजन के लिए माइंड मैप्स और शॉर्ट नोट्स बेहद मददगार साबित होते हैं। जसमीत का कहना है कि विषय रटने के बजाय कॉन्सेप्ट को समझने पर जोर देना चाहिए, जिससे विषय लंबे समय तक याद रहते हैं। इसके अलावा पूरे सिलेबस को एक साथ कवर करने के बजाय महत्वपूर्ण टॉपिक पर अधिक फोकस करें और खुद को रोज दो-तीन मॉक टेस्ट देकर परखें, ताकि परीक्षा हॉल में आत्मविश्वास बना रहे।




गहरी समझ रखना जरूरी

सीबीएसई बोर्ड से 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ वर्ष 2023 में जिला टॉप करने वाली तन्वी ने कहा कि तकनीकी विषयों में गहराई से समझना सबसे महत्वपूर्ण होता है। उसने गणित और विज्ञान के छात्रों को सलाह दी कि हर दिन कम से कम दो-तीन घंटे इन विषयों का अभ्यास करें ताकि फॉर्मूले और कॉन्सेप्ट पूरी तरह स्पष्ट रहें। पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए चार्ट और फ्लो डायग्राम का उपयोग किया जाना चाहिए, जिससे कठिन विषय भी आसानी से समझ में आ सकें। उसने तन्वी पॉमोडोरो तकनीक अपनाने की सलाह देती हैं, जिसमें 25 मिनट पढ़ाई करने के बाद पांच मिनट का ब्रेक लिया जाता है, जिससे एकाग्रता बनी रहती है और पढ़ाई प्रभावी होती है। इसके अलावा तनवी बताती हैं कि परीक्षा के दौरान सबसे पहले वे प्रश्न हल करने चाहिए जिनमें छात्र सबसे अधिक सहज महसूस करते हैं, क्योंकि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा का तनाव कम होता है।
विज्ञापन



परीक्षा में डायग्राम बनाने में उत्तर बनेंगे प्रभावी
सीबीएसई बोर्ड से वर्ष 2019 में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य टॉप करने वाली रुबानी चीमा बताती हैं कि अच्छे अंकों के लिए सिर्फ पढ़ाई करना काफी नहीं, बल्कि सही तरीके से उत्तर लिखने की कला भी आनी चाहिए। वह कहती हैं कि छात्रों को केवल पढ़ने के बजाय उत्तर लिखने की आदत डालनी चाहिए, क्योंकि इससे न केवल लिखने की गति बढ़ती है बल्कि उत्तर लिखने का तरीका भी बेहतर होता है। पिछले पांच वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा के पैटर्न की समझ विकसित होती है, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उनके अनुसार, उत्तर लिखते समय बिंदुओं और डायग्राम का प्रयोग करना चाहिए ताकि उत्तर प्रभावी और स्पष्ट दिखे। इसके अलावा, उत्तर की शुरुआत हमेशा एक अच्छे परिचय और निष्कर्ष से करनी चाहिए, जिससे परीक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। रुबानी ने कहा कि लंबे समय तक पढ़ाई करने के बजाय ब्रेक लेकर पढ़ना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे दिमाग तरोताजा रहता है और याददाश्त मजबूत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें