फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑनलाइन चुने जाएंगे प्रिंट रीच स्पर्धा के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की राज्यस्तरीय प्रिंट रीच प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें बालवाटिका तीन से पांचवीं कक्षा के शिक्षक भाग लेंगे। प्रतियोगिता 28 जुलाई से 22 अगस्त तक होगी। विजेता ऑनलाइन पब्लिक पोल से चुने जाएंगे।
विज्ञापन


विजेता शिक्षकों को राज्यस्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य कक्षाओं का वातावरण बच्चों के लिए अनुकूल बनाना है। शिक्षकों को शिक्षा में प्रिंट रीच कार्यक्रम का महत्व बताना है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का चयन जिलास्तर पर किया जाएगा। जिले में यह प्रतियोगिता तीन चरणों में करवाई जाएगी। पहले चरण में क्लस्टर स्तर पर 28 जुलाई से एक अगस्त तक प्रतियोगिता होगी। क्लस्टर विजेता 4 से 8 अगस्त खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खंड विजेता 11 से 14 अगस्त तक होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिलास्तर के विजेताओं के नाम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के भेजे जाएंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 18 से 22 अगस्त तक करवाई जाएगी। इसके बाद 25 से 31 अगस्त तक लोगों ऑनलाइन वोटिंग से विजेता चुनेगा। ब्यूरो
विज्ञापन




हर चरण के लिए बनाई कमेटी

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के हर चरण में पांच सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। क्लस्टर स्तर पर सीआरसी, पीजीटी, जीटीजी, पीआरटी, एबीआरसी होंगे। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बीईओ अध्यक्ष होंगे। बीआरसी, जिला एफएलएन समन्वयक, बीआरपी, एबीआरसी कमेटी सदस्य होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला डाइट प्राचार्य, डीपीसी, डाइट लेक्चरर, जिला एफएलएन समन्वयक, टीजीटी या पीजीटी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें