- 23 जून को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के खिलाड़ी देंगे ट्रायल
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का पंचकूला में 27 से 29 तक होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए करनाल में ट्रायल लिए जाएंगे। कर्ण स्टेडियम में 23 जून को जिला स्तर पर विभिन्न भार वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 जून तक पंचकूला में आयोजित होनी है।
इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के आधार पर किया जाना है। ट्रायल कर्ण स्टेडियम में सुबह नौ बजे से होंगे। इसमें जिला के सभी खंडों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
इन भार वर्ग के खिलाड़ियों के होंगे ट्रायल
वरिष्ठ महिला वर्ग
पुरुष वर्ग
45-48 किलो
47-50 किलो
51 किलो
65 किलो
54 किलो
60 किलो
57 किलो
65 किलो
60 किलो
70 किलो
65 किलो
75 किलो
70 किलो
80 किलो
75 किलो
85 किलो
80 किलो
90किलो
80 प्लस किलो
90 प्लस किलो