फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज पर अपमानजनक टिप्पणियां नहीं करेंगे सहन : बड़ौता

Sat, 15 Nov 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ब्राह्मण धर्मशाला में शुक्रवार को समाज के लोगों ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बड़ौता ने बताया कि ब्राह्मण खाप के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा पर हुए हमले के बाद समाज ने मामले में निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई के लिए एसपी गंगाराम पुनिया से भेंट की थी। एसपी के निर्देश पर दोनों पक्षों के सात-सात प्रतिनिधियों की संयुक्त वार्ता में आपसी सौहार्द के साथ चर्चा हुई। यहां दूसरे पक्ष ने मनुवाद और ब्राह्मणवाद को लेकर भड़काऊ टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि समाज किसी भी प्रकार की अपमानजनक या भड़काऊ टिप्पणी को सहन नहीं करेगा। उन्होंने टिप्पणियां करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में सुशील गौतम, मीनू पंडित, सचिन भारद्वाज, अमित उड़ाना, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें