फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैंक खाता किराये पर देने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। परिचित बनकर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में अपने बैंक खाते को किराये पर देने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी वरुण कुमार को पुलिस ने उसी के क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी के कब्जे से उसके बैंक की पासबुक और डेबिट कार्ड भी बरामद हुआ है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता अपने किसी रिश्तेदार को बेचा था, जिसने शिकायतकर्ता का रिश्तेदार बनकर पैसे ठगी कर घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में 21 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें