फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बहुविकल्पीय सभागार की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष व हलका विधायक करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। शहर में तीन करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बहुविकल्पीय सभागार तैयार किया गया है। 25 जनवरी को सुबह 11 बजे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण इसका उद्घाटन कर सौगात देंगे।
विज्ञापन


एसडीएम राजेश सोनी ने बताया कि घरौंडा के राजकीय स्कूल में इस सभागार की मांग काफी वर्षों से की जा आ रही थी। खेल मैदान के पास शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्माण करवाया गया है। इस पर लगभग तीन करोड़ पांच लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। इसमें एक वीआईपी कक्ष, दो ड्रेसिंग कक्ष, सभागार कक्ष, पैंट्री, पांच कमरे, शौचालय, एक बड़ा मंच बनाया गया है। सभागार में 370 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सभागार में सरकारी, निजी स्कूल व सामाजिक संस्थाएं कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें