- शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल, दो माह में सभी खंडों में होंगे कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश सरकार के मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम से विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत होगी। विद्यार्थियों को अपना भविष्य बनाने के लिए इन दोनों कार्यक्रमों की जानकारी मिले, इसके लिए प्रदेश भर में खंड स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में पहला शिविर 20 नवंबर को इंद्री खंड में आयोजित होगा। जहां पूरे खंड के कक्षा आठवीं और दसवीं के मेधावी विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को इनकी जानकारी दी गई।
विभाग की ओर से इस संदर्भ में निर्देश जारी किए गए हैं। करनाल में 18 दिसंबर तक सभी खंडों में अलग- अलग दिन कार्यशाला होगी। जिसमें एसडीएम या सीटीएम स्तर के अधिकारी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करके अभिभावकों व विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। इसके लिए निदेशालय स्तर से ही सभी अधिकारियों, स्कूल मुखिया और अन्य शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
यह है दोनों कार्यक्रम
- सुपर-100 : इस परियोजना का उद्देश्य 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की कोचिंग प्रदान करना है। इस प्रोग्राम ने पिछले चार वर्षों में 160 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में सफलता प्राप्त करवाई है।
- मिशन बुनियाद : मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य है बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना, ताकि वे अपने आगामी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें।
इस दिन यहां लगेगा शिविर
तिथि
खंड
20 नवंबर
इंद्री
29 नवंबर
घरौंडा
06 दिसंबर
निसिंग
11 दिसंबर
करनाल
14 दिसंबर
नीलोखेड़ी
17 दिसंबर
असंध
सभी खंडों में यह जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रत्येक खंड को 35 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। करनाल में पहला आयोजन इंद्री खंड में होगा। स्कूल मुखिया ही विद्यार्थियों का पंजीकरण करेंगे। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी।