माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दादुपुर गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तीन साल के बेटे को लेकर गायब होने का आरोप लगाया है।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखी लाखों की नकदी व गहनों को ले गई। शिकायतकर्ता पति के मुताबिक, उसकी पत्नी उसी के मौसेरे भाई के साथ घर से निकली है।
शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह 5:40 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने पत्नी और बेटे को घर में नहीं पाया।
काफी देर तक आस-पड़ोस में तलाश करने के बाद उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उसी के मौसेरे भाई के साथ चली गई है। आरोपी मौसेरा भाई भी दादुपुर गांव का ही रहने वाला है।
शिकायतकर्ता अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी 5 लाख 50 हजार रुपये की नकदी और एक लाख रुपये के गहने भी ले गई है। गायब हुए गहनों में सोने की दो अंगूठियां, पायल, कड़े आदि शामिल हैं। पीड़ित ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।