फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तलाक के मुकदमे के बीच पत्नी पर सूए से हमला

विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंची घायल महिला। अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल। सिटी थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर बुधवार देर रात करीब साढ़े दस बजे मीरा घाटी निवासी साहिल शर्मा ने अपनी पत्नी अंजलि पर सूए नुमा हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब चार साल पहले प्रेम विवाह किया था और वर्तमान में उनके बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए।
जिला अस्पताल में महिला का उपचार करने वाले डॉ. मिथिलेश ने बताया कि हथियार का करीब आधा हिस्सा महिला के शरीर के अंदर घुस गया था। सिटी थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें