संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्राचीन श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से रामलीला मैदान में अयोजित हरियाणवीं सांग में कलाकारों ने बनदेवी सांग का मंचन किया। इस दौरान बुजुर्ग भाव विभोर होकर ठहाके लगाते नजर आए। सांग के पहले दिन युवा कलाकार प्रदीप राय और उनकी टीम ने बनदेवी सांग का मंचन करते हुए राजा अली मर्दन के रूप में कलाकार ने पतिव्रता नै पति की जरुरत होती चाहती धन माया ना, किस राजा की फोटू सै यू मेरी समझ में आया ना भजन गाकर खूब तालिया बटोरी।
कलाकार प्रदीप राय ने बताया कि पतिव्रता नारी कभी दूसरी शादी नही करती, वह अपना पतिव्रता धर्म निभाती है। प्रदीप राय ने कावेरी शहर में एक राजकुमारी रुकमण रहती थी जो फोटो देख कर शादी करती थी। रुकमण एक राजकुमार को नापसंद कर देती है और युवक कर्णकर्ता को पसंद कर लेती है। जब कर्णकर्ता रुकमण से शादी करने जाता है तो रास्ते मे राजा हरिसेन की लडकी बनदेवी उसे मिलती है। जिससे वह शादी कर लेता है और अपने महलों मे ले आता है।
जब इसका रुकमण को पता चलता है तो वह भी महल में आकर बनदेवी पर डायन का इल्जाम लगा कर और उसको घर से बाहर निकलवा देती है। बनदेवी के वियोग मे राजा पागल सा हो जाता हो तो बनदेवी साधु का वेष बनाकर महल में आ जाती है। रुकमण को उसकी गलती का एहसास कराती है। राजा को इसका पता लग जाता है कि रुकमण न धोखे से बनदेवी को बाहर निकलवाया था फिर वो सब मिलकर रहते है।
श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि रामलीला मैदान में 23 फरवरी से पांच मार्च तक सांग का मंचन किया जाएगा। 29 फरवरी को सांगी महोम्मद मीर सांग में अपनी प्रस्तुति देगे। छह मार्च को 12 बजे रागनी प्रतियोगिता में प्रीति चौधरी अपनी प्रस्तुति देगी।
दो से सात मार्च तक दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक सत्यानारायण मंदिर हनुमान गली में शिव पुराण कथा में आचार्य मिथलेश नंदन प्रवचन करेगे। आठ मार्च को रामलीला ग्राउंड से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। नौ मार्च को सुबह 11 बजे विशाल भंडारे के साथ शाम सात बजे शिव मंदिर के प्रांगण में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।