फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत एक जाति व धर्म के नहीं होते : मनोज

Sat, 24 Feb 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक। गांव जाणी और गोली में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज के जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रविदास मंदिर से होती हुई गांव की गलियों से निकाली। सरपंच मनोज कुमार ने कहा कि महापुरुष व संत एक जाति व धर्म के नहीं होते वह सभी को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि दीपक सभी को रोशनी देता है वैसे ही महापुरुष सभी को अपने वचनों के द्वारा शिक्षा देते हैं । हमें उनके पद चिन्ह पर चलना चाहिए। उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। आपस भेदभाव को खत्म कर भाईचारे से समाज में रहना चाहिए ताकि समाज में देश उन्नति कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए जिस देश में समाज में शिक्षा का दीप जलेगा वह समाज उन्नति करने में सबसे आगे होगा। इस अवसर पर प्रधान सतीश, विजय, सरपंच प्रतिनिधि उमेद सिहं, अमृत लाल दिनेश, समर सिंह, देशराज ,ओमलाल,रामप्रकाश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें