फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कृषि मंत्री ने कॉल कर फटकार लगाई तो आया बारदाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- निगदू मंडी में मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया औचक निरीक्षण, तुलाई के बंद काम को कराया शुरू
विज्ञापन


निगदू। अनाज मंडी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी में बारदाना न आने से तुलाई का कार्य बंद पड़ा हुआ था। बारदाने की गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने कॉल पर संबंधित खरीद एजेंसी के उच्च अधिकारियों को फटकार लगाई। जिसके तुरंत एक घंटे बाद मंडी में बारदाने की गाड़ियां आनी शुरू हुई। बारदाना आने पर मंडी में तोल कार्य आरंभ हुआ।
विज्ञापन


विदित हो कि गेहूं की खरीद के चलते बारदाने की समस्या को लेकर व्यापारी व किसान बेहद परेशान दिखाई दे रहे थे। बारदाना न होने से मंडी में जगह न मिलने पर किसानों को अपनी फसल को इधर-उधर बाहर डालना पड़ रहा है। जिसके कारण मंडी में फसलों के तोलने का कार्य बंद पड़ा हुआ था तो अचानक से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दौरा किया। मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंडी में गेहूं के तोल का कार्य बंद पड़ा देख संबंधित अधिकारियों व आढ़तियों के साथ बैठक की। जिसमें निगदू अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मैहला ने बताया कि बारदाना न होने के कारण कार्य बंद पड़ा हुआ है तो वहीं मंडी में उठान की स्थिति बेहद खराब है जिसके कारण आढ़ती व किसान दोनों काफी दिक्कत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें