फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलमाना में फ्लैग मार्च, लोगों ने छतों से की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
प्रसाशनिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जलमाना। असन्ध के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की माैजूदगी में साेमवार काे फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों ने छतों व झरोखों से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। एसडीएम अनुराग ढालिया, डीएसपी दलबीर सिंह, थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह सिधु, महिला थाना प्रभारी मुकेश रानी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। असन्ध के विश्राम गृह से प्रसाशनिक काफिला,सालवन,कुरलन,जलमाना, चोरकारसा, उपलानी उपलाना गांव के मुख्य मार्ग से निकला तो लोगों ने लॉकडाउन के नियम व धारा 144 को ध्यान में रखते हुए स्वागत व सम्मान किया। जलमाना,चोरकारसा,उपलानी उपलाना में ग्रामीणों द्वारा प्रसाशनिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। असन्ध प्रसाशन द्वारा गाँवों में किए गए फ्लैग मार्च पर लोगों नेे फूल बरसाकर पुलिस के जवानों व अधिकारियों का हौसला बढ़ाया। उपलाना में सरपंच रमा चौहान के नेतृत्व में लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा की ऐसा ही नजारा चोरकारसा व उपलानी गांव में देखने को मिला। इस अवसर पर सरपंच ओमप्रकाश कुरलन, सरपंच सुरेश,सरपंच सुरजीत सिंह,ग्राम सचिव प्रेम सिंह जागलान रजनीश पहलवान,रामधन भारद्वाज, सुरेश ,अनिल,रविन्द्र कुमार,सतबीर सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें