फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेना में थे तो टोल फ्री था सफर.. अब जरूरत है तो लेते हैं टैक्स

विज्ञापन
कृष्ण कुमार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जब हम सेना में थे तो टोल टैक्स मुक्त सफर कर सकते थे। देश के किसी भी कोने तक जा सकते थे, लेकिन अब सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जब सफर तय करना होता है, तो आम आदमी की तरह टोल टैक्स लागू कर दिया गया है। पूर्व सैनिक सभा ने सरकार के सामने इसे आजीवन माफ करने की मांग की।
अमर उजाला से बातचीत में सभा के अध्यक्ष पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार ने कहा कि सेना में रहते हुए सैनिक कभी सफर नहीं करता। केवल ड्यूटी टाइम में ही आना-जाना होता है। सेवानिवृत्त होने के बाद ही वह परिवार के लिए और व्यक्तिगत कार्यों के लिए घर से निकलता है, इस समय में टोल माफी की जरूरत है। सरकार को इस मांग पर ध्यान देना चाहिए, ताकि देश के लाखों पूर्व सैनिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

कर्मचारियों के वेतन में होनी चाहिए वृद्धि
बढ़ती महंगाई के कारण परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों के बच्चे अब उच्च शिक्षा में जा चुके हैं, जिससे पढ़ाई का खर्च काफी बढ़ गया है। सीमित वेतन में गुजारा असंभव है। स्टाफ का न्यूनतम मासिक वेतन बढ़ाकर 30 से 35 हजार के बीच किया जाए। - कृष्ण कुमार, पूर्व सैनिक
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के लिए टोल टैक्स माफी
सेवानिवृत्ति के बाद, जब वे भूतपूर्व सैनिक बनकर घर लौटते हैं, तो उनसे टोल टैक्स लिया जाता है। जीवनभर देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले इन जवानों के लिए यह वित्तीय बोझ है। सभी भूतपूर्व सैनिकों को देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स से मुक्ति दी जानी चाहिए। - सतबीर सिंह, पूर्व सैनिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें