फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अत्याचार बढ़ता तब प्रभु लेते जन्म : प्रदीप

Thu, 12 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
निसिंग गोशाला में आयोजित क​था में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
निसिंग। श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को प्रदीप गौड़ ने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने व धर्म की स्थापना के लिए होता है। मथुरा में राजा कंस के अत्याचार से व्यथित होकर नारायण ने कृष्ण रूप में जन्म लिया व धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह सुअवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। गोशाला प्रधान सुभाष सिंगला, डाॅ. राधेश्याम गुप्ता, संजय बंसल, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें