फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निसिंग में 90 एकड़ में गेहूं के अवशेष राख

विज्ञापन
निसिंग 220 केवीई के पर काबू पाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। 220 केवी पावर हाउस के पीछे खेतों में मंगलवार को भीषण आग लग गई। तेज हवा से आग फैली। निसिंग व औंगद गांव के करीब 90 एकड़ में गेहूं के फाने जलकर राख हो गए।
घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग रोकने का प्रयास किया। तेज हवा के चलते आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। बताया गया कि दमकल विभाग की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाई जिससे नुकसान और बढ़ गया। करीब दो घंटे बाद असंध से छोटी दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में लाडी, जोरा सिंह, कुलविंद्र चीमा, सोहन सिंह, काबल सिंह, सुखा सिंह और अनूप सिंह सहित कई किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें