फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले पुलिस कर्मियों की भी खैर नहीं

Wed, 23 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की पालना को लेकर जिला पुलिस अब और ज्यादा सख्त हो गई है। इसकी शुरुआत एसपी पंकज नैन ने अपने ही विभाग से की है। जो पुलिस कर्मचारी यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे और हेल्मेट नहीं लगाएंगे उनके चालान तो होंगे ही, साथ ही उनको नोटिस भी थमाई जाएंगी। इसकी शुरुआत मंगलवार को एसपी ने एक पुलिस कर्मचारी को नोटिस देकर कर दी है।
विज्ञापन


एसपी पंकज नैन ने मंगलवार को कार फ्री डे में इन नियमों की पालना करने पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी बावर्दी दो पहिया वाहन पर चलते समय हेल्मेट का प्रयोग करें और यातायात के नियमों का पालन करें, ऐसा करने पर उक्त कर्मचारी का चालान किया जाएगा। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को छठे कार फ्री डे पर एसपी पंकज नैन ने जब रैली का समापन कर अपने कार्यालय लौट रहे थे तो उन्होंने रास्ते में सेक्टर-12 लाल बत्ती के पास ईएएसआई जयभगवान को बावर्दी मोटरसाइकिल पर बिना हेल्मेट पाया। इसे देख यह पता लग रहा था कि वह घोर लापरवाही, गैर जिम्मेवारी का परिचय दे रहा था। एसपी ने तुरंत इसको बुलाकर कारण बताओ नोटिस जारी किया और इसका जवाब देने के लिए उसे सात दिन का समय दिया गया। एसपी के पास शिकायत पहुंच रही है कि पुलिस कर्मचारी स्टाफ कर्मी का चालान नहीं करते और आमजन का चालान करने का टारगेट रहता है। ऐसे में एसपी ने सख्ताई बरतते हुए यह आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


रोजाना होते हैं हादसे
बता दें कि नियमों का पालन नहीं करने के कारण जिले में रोजाना हादसे हो रहे हैं और औसतन एक से दो व्यक्ति की मौत भी हो रही है। इनमें ज्यादातर युवा होते हैं, जो हेल्मेट नहीं पहनते हैं। हादसों को लेकर जहां एसपी सख्ती बरत रहे है, वहीं ट्रैफिक पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है और स्कूलों में जाकर स्टूडेंट्स आदि को जागरूक कर रहे हैं।

वर्जन
शहर में हादसे तभी रुकेंगे जब हम यातायात के नियमों का पालन करेंगे। दूसरा, सख्ताई बाद में कर रहे हैं, हम काफी समय से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल चालान नहीं है, बल्कि लोगों को जागरूक करना है, ताकि हादसे न हों और शहर के बच्चे अकाल मौत का काल न बनें। वहीं, नियम नहीं मानने वाले पुलिस कर्मचारियों के भी चालान काटे जाएंगे और उनको कारण बताओ नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पंकज नैन, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें